Nature Nature

47 दिन से धरना जारी, हठधर्मी एवं प्रशासन जनता की आवाज नहीं सुन रहे – पूर्व विधायक महिया

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, धीरदेसर चोटियान, 18अक्टूबर 2024। गाँव में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर आज 47वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी रहा। आज धरना स्थल पर पहुंच कर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि ये कैसी हठधर्मी सरकार एवं प्रशासन है जो जनता की आवाज ही नहीं सुन रहे है। आमजन 47 दिनों से अपने सामाजिक ताने बाने को बचाने एवं भावी पीढ़ी को नशावृति से बचाने हेतु गांव में शराब ठेका बन्द करने के लिए शान्ति पूर्वक आन्दोलन कर रहे है। सरकार एवं प्रशासन को जिम्मेदारी पूर्वक शीघ्र आमजन की मांग माननी चाहिए। एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि हम शान्ति पूर्वक लम्बे समय से गांव में शराब ठेका बन्द करने के लिए संघर्ष कर रहे है। लम्बे संघर्ष के उपरांत भी सरकार एवं प्रशासन हमारी मांग पर ध्यान नहीं दे रहे है । गांव के युवा एवं आमजन आक्रोशित हो रहे। शीघ्र मांग नहीं मानी गई तो हमें सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग झाम करने जैसा निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पूर्व प्रधान भागुराम सहू भी आमजन के हित में धरना स्थल पर पहुंचे। आज धरने पर पूर्व सरपंच बजरंग लाल चोटिया, पूर्व सरपंच तिलोकराम, शेराराम चोटिया, लिच्छुराम, प्रभुराम चोटिया, तिलोकचंद चोटिया, सत्यनारायण, भेराराम, तेजाराम, कुशलाराम मेघवाल, ताजाराम, मोहन नाइ, नत्थूसिंह राजपूत, विजयसिंह, चुन्नीलाल, रामनिवास, लिछमनसिंह, सुगनाराम, श्याम सिंह, भींवाराम, सीताराम, सांवरमल सहू, बीरबलराम, बलबीर, लेखराम, दिनेश, केशराराम, बेगाराम मेघवाल, किशन चोटिया बैठे।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights