Nature Nature

आपातकाल की 50वीं बरसी पर बीकानेर आएंगी स्मृति ईरानी, 27 जून को रखेंगी संगोष्ठी में विचार

Nature

आपातकाल की 50वीं बरसी पर बीकानेर आएंगी स्मृति ईरानी, 27 जून को रखेंगी संगोष्ठी में विचार

समाचार गढ़, बीकानेर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व फिल्म अभिनेत्री रह चुकीं स्मृति ईरानी 27 जून को बीकानेर दौरे पर रहेंगी। वह आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में संभाग कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें दौरे से जुड़ी रूपरेखा तय की गई। सुमन छाजेड़ ने बताया कि 27 जून को प्रातः 11 बजे रविन्द्र रंगमंच में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्मृति ईरानी विशेष संबोधन देंगी। कार्यक्रम के पश्चात वे प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगी।

तैयारी बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज भाटी, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, सांगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, कौशल शर्मा, गोपाल अग्रवाल, अशोक प्रजापत, धर्मपाल डूडी, मुकेश सैनी, चंद्र मोहन जोशी, सोहन चांवरिया, राजाराम सीगड़, ओमप्रकाश मीणा, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, चंद्रशेखर शर्मा व सरिता नाहटा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा पदाधिकारियों ने स्मृति ईरानी के आगमन को लेकर व्यापक जनसंपर्क की योजना भी बनाई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस संगोष्ठी में भागीदारी निभा सकें।

Related Posts

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

ब्रेकिंग न्यूज़ | चारधाम यात्रा 2026 | उत्तराखंड समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights