Nature Nature

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

Nature

समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है। जब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मामले में फलोदी निवासी मालाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।

सीबीएन अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गुवाहाटी से जोधपुर की ओर बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर विशेष टीम ने संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की और करीब 2000 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद 20 जून की सुबह आगरा-जयपुर हाईवे स्थित सिकंदरा टोल प्लाजा के पास कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान झारखंड रजिस्ट्रेशन की हुंडई क्रेटा कार की डिक्की से 109 पैकेटों में पैक कुल 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। तस्करों ने अफीम को तीन बोरों में छिपाकर रखा था।

जांच में यह भी सामने आया कि मादक पदार्थ की गंध को छिपाने के लिए वाहन के अंदर बड़ी मात्रा में इत्र और परफ्यूम का इस्तेमाल किया गया था। सीबीएन ने अफीम और कार को जब्त कर आरोपी मालाराम विश्नोई को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को रविवार को दौसा स्थित एनआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। सीबीएन अब तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त निखिल गांधी एवं विपिन कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने की। टीम में निरीक्षक परिक्षित चौधरी, उप निरीक्षक मोहित यादव सहित अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights