Nature Nature

सिर्फ 30 दिन रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट पी लीजिए साबूत धनिए का पानी, चांद की तरह चमकेगा चेहरा

Nature

समाचार गढ़, 24 दिसम्बर 2024। यूं तो धनिया का उपयोग खाने में ज़ायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन धनिया के और भी कई फायदे हैं। इसका एक फायदा चेहरे पर खूबसूरती बढ़ाने का है। अगर बात करें साबूत धनिए की तो यह आपको 30 दिन में ऐसी खूबसूरती दे सकता है कि आपसे जलने वाले और जलने लगेंगे। साबूत धनिए का पानी किसी रामबाण से कम नहीं है।

रात भर एक गिलास में भिगो दें धनिए के बीज
अगर आप अपने चेहरे पर खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं तो रातभर धनिए के बीज भीगों दें। सुबह उठते ही निहार मुंह आप इस पानी को छलनी से छानकर पी लें। अगर आप एक महीने तक ऐसा कर लें तो आपकी चेहरे की चमक लोगों को हैरान कर देगी। असल में धनिए का पानी पेट को साफ करने के लिए काफी मुफीद है। यह पेट की गंदगी को साफ करता है तथा आपके खून को भी फिल्टर करता है। इसका पानी आपकी सेहत में चार चांद लगा सकता है।

वज़न को भी करता है कंट्रोल
साबूत धनिए का पानी आपके वज़न को भी काफी हद तक कंट्रोल करता है। आपको बता दें कि हर रोज़ सुबह धनिया के बीजों के पानी का प्रयोग करना। यानि कि इस पानी को पीने से आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और आपका वजन कंट्रोल होता है। अगर आपका वजन अनकंट्रोल हो रहा है और आप एक्सरसाइज भी कर रहे हैं तो साथ में धनिए का पानी भी पिया करें। इससे आपको वजन कंट्रोल में काफी मदद मिलेगी।

थॉयराइड में है कारगर
साबूत धनिए का पानी थॉयराइड में भी काफी कारगर है। अगर आप साबूत धनिया का पानी नियमित रूप से पी रहे हैं तो आपको थॉयराइड को काबू करने में काफी मदद मिलेगी। चूंकि धनिया में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि थॉयराइड को काबू करने में मददगार साबित होते हैं।

पाचन को करता है बेहतर
साबूत धनिए का पानी आपके डाइजिस्टिव सिस्टम को बेहतर करता है। यह पानी आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। साबूत धनिए में जो पोषक तत्व होते हैं वो आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करने में काफी मदद करते हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है वह साबूत धनिए का पानी पीकर इसे दूर कर सकते हैं।

Related Posts

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights