Nature Nature

मोदी की सभा में कुछ हुआ ऐसा, जो लोगों को नागवार गुजरा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को नौरंगदेसर में आयोजित सभा भीड़ के लिहाज से देखी जाए, तो काफी सफल मानी जाएगी। इसे लेकर भाजपा के नेताओं की आंखों में चमक भी देखी जा रही है, लेकिन इस सभा के दौरान बहुत कुछ ऐसा भी हुआ, जो लोगों को नागवार गुजरा।

सूत्रों की मानें, तो भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी इससे खफा ही नजर आया। हालांकि, भीड़ के उत्साह ने सब कुछ भुला दिया और नेता आनंदित दिखे, लेकिन पूरे आयोजन के दौरान अव्यवस्थाओं ने स्थानीय नेताओं के माथे की चिंता बढ़ाए रखी। दरअसल, इंतजामों से ज्यादा टूटी भीड़ ने व्यवस्था को बिलकुल भंग कर दिया। उस पर तुर्रा यह रहा कि बारिश भी तेज आई।

इस दौरान भारी संख्या में भीड़ डोम के अंदर घुसने की कोशिश करने लगी। इस मौके पर बड़े और अतिरिक्त डोम की जरूरत महसूस हुई। स्थानीय नेताओं ने भी इसे महसूस किया और अंततः अव्यवस्थाओं के लिए माफी मांगने में ही भलाई समझी। सभा में अव्यवस्थाएं हावी रही, जिससे लोग परेशान होते रहे। भीड़ के अनुपात में दूसरे डोम तैयार नहीं हो पाए और बड़ी संख्या में लोगों को धूप-उमस के बीच खुले में बैठना पड़ा।

वहीं डोम में भी पंखे नहीं चल पाए। इस बीच बारिश आने से खुले में बैठे लोगों की भीड़ बैरिकेड हटाकर डोम में घुसने लगी तो पुलिसकर्मी रोकने के लिए दौड़े। आला अफसरों को मौके पर पहुंचना पड़ा। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने लाठी उठाकर पीछे खदेड़ना चाहा तो लोग और गुस्सा हो गए।

इस बीच भाजपा नेताओं को मंच से बार-बार व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए कहना पड़ा। ऐसे हालात के बीच तीन नेताओं राजेन्द्र राठौड़, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, विधायक रामप्रताप कासनिया ने माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे मौसम और उम्मीद से ज्यादा भीड़ आने का तर्क दिया।

Related Posts

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights