Nature Nature

बसंत नूतनता के आविर्भाव का प्रतीक- संतोष सागर, राठी परिवार द्वारा काशी में भव्य शिव पुराण कथा का आयोजन

Nature

बसंत नूतनता के आविर्भाव का प्रतीक- संतोष सागर
पांचू के राठी परिवार द्वारा काशी में भव्य शिव पुराण कथा का आयोजन
समाचार गढ़, वाराणसी। हरिनारायण-शिवशंकर राठी- पांचू (राजस्थान) के परिवारजनों द्वारा काशी के मुमुक्षु भवन में आयोजित शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस की कथा करते हुए युवा संत संतोष सागरजी महाराज ने कहा कि प्रत्येक नारी में माँ भगवती का अंश है, इसी ज्ञान से भारतीय लोक में सदैव से नारी का सम्मान रहा है। नारी को अपमानित तथा क्षुब्ध करने से प्रकृति क्रुध होती है। पौराणिक राजा दक्ष की कथा सुनाते हुए आपने कहा, भले ही सती दक्ष की सुपुत्री थी, परन्तु उसका अपमान करने पर उसे सर्वनाश का सामना करना पड़ा। आपने बसंत पंचमी के दिन कथा करते हुए कहा कि ऋतुराज बसंत के दिन हम भगवती के पांच स्वरूप राधा, पद्‌मा, सावित्री, दुर्गा और सरस्वती के समग्र रूपों का पूजन करते हैं। बसंत नूतनता के आविर्भाव को उपस्थित करता है। बसंत काल में हरेक व्यक्ति एक नई उमंग महसूस करता है। उन्होंने काशी के सम्बन्ध में कहा कि यह ज्ञान भूमि है, यहां सदैव सरस्वती का वास रहा है।
कथा यजमान परिवार के हरिनारायण जी राठी ने साफा पहनाकर तथा शॉल ओढाकर महाराज श्री का सम्मान किया। इस अवसर पर जगदीश बजाज, बजरंग लाल लखोटिया, भंवरलाल बाहेती बाबूलाल तोसनीवाल, लालचंद बाहेती तथा शिवरतन राठी ने भी महाराज का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
कथा के उपरांत बसंत पंचमी के अवसर पर लोक संगीत का कार्यक्रम रखा गया। कथा का मंच संचालन डॉ. चेतन स्वामी ने किया। गो सेवक रामकिशन राठी, पांचू ने बड़े मन से होली की धमाल गाकर होली त्यौहार के पदार्पण का संकेत किया।
सायंकाल को लोगों ने काशी के विभिन्न घाटों का भ्रमण किया तथा महादेव काशी विश्वनाथ के दर्शन किए।

  • Related Posts

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights