Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: मॉडर्न राजस्थान स्कूल में फेयरवेल समारोह, स्कूटी और नकद पुरस्कारों की घोषणा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ स्थित मॉडर्न राजस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षण संस्थान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू रहे। इस अवसर पर संस्था प्रधान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने गत वर्ष कक्षा 10 में टॉप करने वाली छात्रा कृष्णा शर्मा को प्रतीक चिन्ह एवं 5100 रुपये की राशि प्रदान की। साथ ही इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में तहसील टॉप करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपये नकद एवं स्कूटी भेंट करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में अध्यापक चंदाराम हरडू ने तहसील टॉप करने वाले विद्यार्थी को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा गत वर्ष के टॉप विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। शिक्षक दीपक थाकन एवं परमेश्वर शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुबोध सक्सेना ने वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों कृष्णा शर्मा एवं सोनू कंवर के साथ किया। समारोह में अशोक सैन को मिस्टर फेयरवेल और वर्षा को मिस फेयरवेल चुना गया।

अंत में संस्था प्रधान एवं भीष्म कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

  • Related Posts

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 2019 के भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष में अपनी बहादुरी से देश का नाम रोशन करने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय…

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पश्चिम एशिया के दूसरे हिस्सों में भी दिखाई देने लगा है। कुवैत में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights