Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की सिद्ध धर्मशाला में श्रीदेव जसनाथजी शूटिंग वॉलीवाल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

Nature

समाचार-गढ़, 11 फरवरी 20231 सिद्ध युवा महासभा द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के नेशनल हाईवे स्थित सिद्ध धर्मशाला में आज शनिवार को श्रीदेव जसनाथजी शूटिंग वॉलीवाल प्रतियोगिता का उदघाटन हुआ। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानिया ने सभी आयोजन सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में सभी आयोजन सहयोगियों और अतिथियों का माल्यार्पण, साफे व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में 25 टीमें भाग ले रही है और दो ग्रुपों में मैच आयोजित होंगे। सभी मैच डे-नाइट होंगे और फाइनल मैच रविवार रात को होगा। उदघाटन मैच ढाणी पाण्डुसर और सेरूणा के बीच शुरू हुआ। उद्घाटन पर आए संतो व अतिथियों ने कहा कि किसी भी समाज के युवा ही उस समाज की दिशा को तय करते है। ऐसे में युवाओं को समाज से जोड़ने और समाज के प्रति कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करने में ऐसे आयोजनों का अत्यधिक महत्व है। श्रीदेव जसनाथजी शूटिंग वॉलीवाल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में कतरियासर धाम के महंत बीरबलनाथ, लिखमादेसर धाम के महंत भंवरनाथ, परमहंस संत सोमनाथ महाराज का सानिध्य रहा। सिद्ध युवा महासभा द्वारा आयोजित इस खेल समारोह में महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानिया, अमीचंद जाखड़, राजूनाथ गोदारा, राधेश्याम सिद्ध, मुन्नीराम, बिशननाथ, बिरबलनाथ जाखड़, बहादुरमल सिद्ध, एडवोकेट जस्सूनाथ, भंवरनाथ, श्रीचंद महिया, हेतनाथ महिया, डालनाथ जाखड़, ओंकारनाथ गोदारा, लालचंद कलवानिया, बिरबलनाथ गोदारा, मदननाथ गोदारा, हडमाननाथ मुंड, मामराज भादू, कालूनाथ जाखड़, लालनाथ ज्याणी, राजूनाथ तर्ड सहयोगी है।

Related Posts

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights