Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा ने आजादी के संघर्ष और बलिदान को किया याद, देशभक्ति कार्यक्रम हुआ आयोजित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 13 अगस्त, 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मंगलवार शाम शहीद हेमू कालाणी पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा और मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज़ादी के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान, बच्चों द्वारा देशभक्ति कविताएं, तिरंगा वितरण, पार्क की साफ-सफाई एवं “एक पौधा शहीद के नाम” के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक सारस्वत ने कहा, “हर घर तिरंगा अभियान हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें गर्व है कि श्रीडूंगरगढ़ के नागरिक पूरे उत्साह के साथ इस मिशन में भाग ले रहे हैं।” अभियान के संयोजक एवं भाजपा नगर महामंत्री मदन सोनी ने कहा,
“तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे गर्व और सम्मान के साथ मनाए। मैं सभी नगरवासियों से अपील करता हूँ कि 15 अगस्त को अपने घर, दुकान, संस्थान पर तिरंगा अवश्य फहराएं। इस बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रही।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights