समाचार गढ़, 11 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे-11 पर स्थित देसी ठाठ होटल पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। एसएचओ इंद्र कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल भगवाना राम के नेतृत्व में टीम ने बीकानेर रोड पर होटल में छानबीन की। डी फ्रीज से 73 बोतल बियर बरामद की गई, जिसे आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के बेच रहा था। आरोपी पवन कुमार सोनी पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी बिंझासर, श्रीडूंगरगढ़ को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल भगवानाराम, पुनीत कुमार और बद्रीलाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। मामले की जांच एएसआई रविंदर सिंह को सौंपी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांग तिथि:प्रतिपदा, 13:17 तक नक्षत्र:अश्विनी, 13:27 तक योग:वज्र, 21:31 तक प्रथम करण:कौवाला, 13:17 तक द्वितिय करण:तैतिल, 23:32 तक वार:शुक्रवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:57 चन्द्रोदय:18:34 चन्द्रास्त:07:20 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…