Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ ब्रेकिंग। गांधी पार्क में होगी सभा, रैली के माध्यम से पहुंचेंगे एसडीएम कार्यालय

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नाबालिग छात्रा के गायब होने के प्रकरण में आंदोलनकारियों पर पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले का विरोध अब बढ़ता जा रहा है। श्री डूंगरगढ़ में व्यापार मंडल द्वारा बाजार बंद की घोषणा यथावत है तो वहीं आज कस्बे के आक्रोशित लोग एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे। इससे पहले कस्बे के लोग सुबह 11:30 बजे गांधी पार्क पहुंचेंगे और वहां एक आम सभा आयोजित होगी जिसके बाद रैली के माध्यम से एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे और वहां मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार को भी लगभग बाजार बंद रहा था और पुस्तकालय सभागार में व्यापार मंडल की बैठक भी आयोजित हुई थी जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने कहा कि हमारा झगड़ा सांप्रदायिक नहीं है यह अन्याय के खिलाफ आवाज है। हम शांतिपूर्ण तरीके से हर हाल में मुकदमा वापस होने तक लड़ाई जारी रखेंगे और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ होने वाली अवैधानिक कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि बाजार बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा और जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वहीं कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

देर शाम संघर्ष समिति की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें समिति ने तीन मांगें रखी है कि श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी को सस्पेंड किया जाए, आंदोलनकारियों के खिलाफ किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं, सीआई विश्नोई ने उस प्रकरण में तीन-चार अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता बताई थी उसे सार्वजनिक किया जाए।

वहीं भाजपा नेत्री लोकेश चौधरी भी शाम को गिरफ्तारी देने थाने पहुंची थी। परंतु जांच अधिकारी एएसपी दीपक शर्मा होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। क्योंकि इस संबंध में निर्णय जांच अधिकारी द्वारा लिया जाएगा।

  • Related Posts

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights