Nature Nature

सेवाभावी संस्था आपणो गांव सेवा समिति को ‘श्रीडूंगरगढ़ गौरव’ सम्मान प्रदान किया जाएगा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से समूची श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लिए पीड़ित जन तथा जीव जंतुओं के लिए प्राणपण से सेवा कार्य करनेवाली संस्था आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को इक्यावन हजार रुपये की राशि तथा सुन्दर प्रशस्ति पत्र एवं समिति के समस्त सेवादारों को शाॅल, श्रीफल, माला समर्पित कर श्रीडूंगरगढ़ गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।
गुणीजन सम्मान समारोह समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि आपणो गांव सेवा समिति के इस सम्मान समारोह में नगर की सभी प्रतिष्ठित संस्थाएं भी भाग लेगी। गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने बताया कि आपणो गांव सेवा समिति समूचे राजस्थान में अपनी निस्वार्थ सेवाओं के लिए जानी जानेवाली संस्था है। अत्यंत सेवाभावी शूरवीर मोदी तथा मनोज डागा के नेतृत्व तथा रात दिन हर समय सेवा करनेवाले सेवादारों ने इतने वर्षों में अमित प्यार और भरोसा प्राप्त किया है। समिति की सेवाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है। विगत कुछ माह पूर्व गोधन में आई लम्पी महामारी के समय समिति की अथक सेवा के कारण श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के असंख्य गोधन को काल के गाल में समाने से बचाया जा सका।
सम्मान समारोह का सौजन्य जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट, कलकत्ता का रहेगा। मुख्य ट्रस्टी जतन पारख ने आपणो गांव सेवा समिति के सम्मान के प्रति प्रसन्नता प्रकट की है।

  • Related Posts

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी एक ओर हार से छिन सकती है बादशाहत! इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में दांव पर भारत की नंबर-1 रैंकिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। इंग्लैंड के खिलाफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights