Nature Nature

साइकिल से दिया श्रीडूंगरगढ़ ने संदेश, फिटनेस अपनाओ, नशा हटाओ

Nature

समाचार गढ़, 14 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् निर्देशित तेयुप श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में “हिट युवा फिट युवा – संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसका मुख्य संदेश रहा “नशा मुक्त हो देश”। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्री संगीतश्रीजी के मंगल पाठ से हुई और साइक्लोथॉन रैली मुख्य बाजार से होते हुए गौरव पथ रोड, तोलियासर भेरुजी मंदिर, चंदा पीसीओ, पद्मावती क्रिएशन से गुजरकर मालू भवन पहुंची, जहां युवाओं ने स्वास्थ्य, फिटनेस और नशा मुक्ति का संदेश दिया। संयोजक रौनक पारख ने बताया कि इस आयोजन को 17 सितंबर को होने वाले MBDD 2025 कैंपेनिंग से जोड़कर युवाओं ने समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया, वहीं सह संयोजक गौरव बोथरा ने कहा कि “स्वस्थ जीवन शैली ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है” और नई पीढ़ी को नशा छोड़ व्यायाम व खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. साध्वी परमप्रभाजी ने प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करवाया और साध्वीश्री संगीतश्रीजी ने मंगल प्रेरणा दी। आयोजन के प्रायोजक विनोद कुमार अरिहंत बाफना रहे तथा अध्यक्ष विक्रम मालू ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा युवा नेता सुनील तावनिया, MBDD संयोजक ईश्वर चौरड़िया, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया सहित तेरापंथ युवक परिषद्, किशोर मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights