Nature Nature

लगातार कोहरे की आगोश मे श्रीडूंगरगढ़। अंचल खेतों मे जमी ओस, छूटी धूजणी, सर्दी ने दिखाया तेवर, फसलों को बढ़ी नुकसान की आशंका

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र को पिछले छः दिनों से लगातार कोहरे ने अपनी आगोश में ले रखा है।तो दूसरी तरफ सर्दी भी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पिछले तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से आमजन के साथ साथ जीव जंतु भी कांपते हुए नजर आ रहे हैं।तेज सर्दी से धोरों पर ओस की बूंदे जमने लगी है। तेज सर्दी से फसलों को भी नुकसान की आशंका बढ़ती जा रही है।हालांकि कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।किसानों का कहना कि तेज सर्दी फसलों पर विपरित प्रभाव डाल सकती है। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।शाम होते ही गलियां सुनसान नजर आने लगी है।
दूसरी तरफ घने कोहरे ने वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिया है।हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आ रहे हैं।वाहन चालक हेड लाइट तथा इंडिकेटर जलाकर चल रहे हैं। वाहन चालक सेवानंद ने बताया कि कोहरे में वाहन चालकों को जान हथेली में लेकर बड़ी सावधानी के साथ चलना पड़ता है।सेवानंद ने बताया कि कोहरे में वाहन चालकों को अपनी नजर स्थिर रखकर चलना पड़ता है हल्की सी नजर चुकने पर अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

अच्छे जमाने के संकेत
लगातार आ रही धंवर कोहरे से आगामी अच्छे जमाने का अनुमान किसानों ने जताया है। सातलेरा गांव के बुजुर्ग किसान मालाराम तावनिया, सीताराम,कोडूराम जाखड़ ने बताया कि लगातार छा रहे कोहरे से आगामी अच्छा जमाना होगा तथा अच्छी बरसात का संकेत मिल रहा है। बिग्गा गांव के किसान बनवारी लाल जंवरिया ने बताया कि लगातार कोहरा आगामी जमाने का अच्छा संकेत है।

कोहरे की आगोश में लिंक सड़क ।वाहन चालकों को लेना पड़ा हेड लाइट का सहारा ।फोटो बनवारी लाल बिग्गा
घने कोहरे से फसलों को होगा फायदा।आगामी अच्छे जमाने की किसानों ने जताई उम्मीद ।फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
घने कोहरे से फसलों को होगा फायदा।आगामी अच्छे जमाने की किसानों ने जताई उम्मीद ।फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
कोहरा से फसलों को मिल रहा जीवनदान ।फोटो मोतीलाल तावनिया
  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights