श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका को मिला नया प्रभारी ईओ, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को अतिरिक्त चार्ज
समाचार गढ़, 29 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ का अधिशासी अधिकारी (ईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गौरतलब है कि पिछले 9 दिनों से ईओ का पद रिक्त चल रहा था, जिस कारण नगरपालिका के कामकाज पर असर पड़ रहा था। इस बीच जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर तहसीलदार को अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया है।
नए आदेश के बाद अब श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा के पास रहेगी।











