Nature Nature

कोहरे की आगोश में लिपटा रहा श्रीडूंगरगढ़ अंचल, रबी की फसल को मिलेगा भरपूर फायदा बुजुर्गो ने बताया आगामी जमाने का अच्छा संकेत

Nature

लगातार चौथे दिन भी कोहरे की आगोश में लिपटा रहा श्रीडूंगरगढ़ अंचल, रबी की फसल को मिलेगा भरपूर फायदा बुजुर्गो ने बताया आगामी जमाने का अच्छा संकेत

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 1जनवरी 2024। पिछले चार दिनों से लगातार श्री डूंगरगढ़ अंचल में कोहरे का सितम जारी है।लगातार चार दिन से आ रहे घने कोहरे से रबी की फसल को अच्छा फायदा मिलेगा ।घने कोहरे एवं सर्दी बढ़ने के साथ ही भूमिपुत्र किसानों के चेहरे पर मुस्कान लोट आई है।किसानों ने बताया कि पिछले चार पांच दिन से लगातार आ रहा कोहरा फसलों में संजीवनी बूटी का काम करेगा।
लगातार कोहरा छाने से सर्दी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।कोहरे के बीच उतर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं तन को चुभने का अहसास करा रही है। सर्दी के चलते शाम होते ही बाजारों सहित गलिया सुनसान नजर आने लगी है।जगह जगह लोगो को अलाव का सहारा लेकर तपते हुए देखा जा रहा है।सर्दी बढ़ने के साथ ही शरीर में गर्मी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है।गजक,रेवड़ी,घेवर,मुंगफली की ग्राहकी ज्यादा नजर आने लगी है ।इसके साथ ही गर्म कपड़ों स्वेटर,कंबल,रजाई की दुकानों पर भी ग्राहकी बढ़ गई है। सातलेरा गांव के बुजुर्ग किसान मालाराम ,सीताराम तावनिया,कोडाराम जाखड़ ने बताया कि लगातार चार पांच दिनों से आ रहा कोहरा आगामी जमाने का अच्छा संकेत है।
वीर बिग्गाजी मंदिर के पुजारी मालाराम सारस्वत ने बताया कि पिछले पांच दिनों से लगातार कोहरा आना आगामी जमाने का शुभ संकेत दर्शा रहा है।आगामी अच्छे जमाने की प्रबल संभावना बन रही है।

पिछले पांच दिनों से लगातार आ रहे कोहरे से रबी की फसल को मिलेगा भरपूर फायदा हर्षित नजर आने लगे भूमिपुत्र ।
घने कोहरे के चलते हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए।
पिछले पांच दिनों से लगातार कोहरे की आगोश में लिपटा हुआ नजर आया श्री डूंगरगढ़ अंचल बुजुर्गो ने बताया आगामी जमाने का अच्छा संकेत। फोटो गौरी शंकर सातलेरा
श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में अलाव जलाकर सर्दी भगाने का प्रयत्न करते ग्रामीण, अलाव को देखकर कुते ने भी लिया अलाव का सहारा। फोटो बनवारी शर्मा
  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights