Nature Nature

श्रीडूंगरगढ। बारिश से कस्बे के हालात, पालिका प्रशासन की तैयारी, क्या कहा विधायक ने, पढ़े अबतक की पूरी अपडेट

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 26 जुलाई (शुभकरण पारीक) यहां लंबे इंतजार के बाद बुधवार को दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई मूसलाधार बरसात के चलते पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बाजार एरिया में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में करीब 5 फुट ऊपर तक पानी भरने और स्कूल के रिकॉर्ड रूम में पानी घुसने से दस्तावेज भीगने के समाचार मिले हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दोनों भवनों और वार्डों के कमरों में पानी घुसने से अस्पताल में भर्ती मरीजों व चिकित्सकीय स्टाफ को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। वहीं एसबीआई बैंक पोस्ट ऑफिस सहित बाजार के विभिन्न कटलो, दुकानों व घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गली और मोहल्ले दरिया बन गए जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। कस्बे के घरों और दुकानों में घुसे पानी को निकालने के लिए नगर पालिका प्रशासन अपने सीमित संसाधनों से लोगों की मदद के लिए जुटा ओर टेंकरो व जनरेटरों द्वारा पानी निकालने का प्रयास किया गया परंतु पालिका प्रशासन के सीमित संसाधन नाकाफी साबित हुए। निचले इलाकों में पानी लोगों के घरों में घुसने के बाद लोगों द्वारा प्रशासन से मदद की गुहार की गई परंतु लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन भी लोगों की मदद करने में नाकाम रहा। हालांकि पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि पीड़ित नागरिकों को राहत देने के लिए एहतियात के तौर पर हाईवे लिंक रोड पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर भवन व बाजार में स्थित नवनिर्मित जीव जतन पालिका भवन को अस्थाई आवास बनाया गया है जिसमें खाने पीने व रहने की व्यवस्था की गई है। कच्चे मकानों में रह रहे लोगों के मकान गिरने की स्थिति में वे शरण ले सकते है। दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया ने श्रीडूंगरगढ़ शहर में अतिवृष्टि के संबंध में विभिन्न मोहल्लों के नागरिकों से दूरभाष पर मिली सूचना के आधार पर आला-अधिकारियों को सभी हालातों से निपटने के निर्देश दिए है। लगातार भारी बरसात से घरों व गलियों में पानी भरने की सूचना पर त्वरित संज्ञान लेकर समुचित संसाधनों से बरसाती पानी निकासी के प्रति गंभीरता बरतने की बात कही है।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights