Nature Nature

स्व.सेठ खूमचंद गट्टाणी राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय में गट्टाणी परिवार के पूर्वजों की मूर्तियों का हुआ अनावरण

स्व.सेठ खूमचंद गट्टाणी राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय में गट्टाणी परिवार के पूर्वजों की मूर्तियों का हुआ अनावरण

Nature

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुराणा ने किया अनावरण
समाचार गढ़, 14 नवम्बर 2024, नोखा।
गुरूवार को यहां के सी नगर कॉलोनी में स्थित स्व.सेठ खूमचंद गट्टाणी राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय में दानदाता गट्टाणी परिवार के पूर्वजों की नवस्थापित मूर्तियों का अनावरण कार्यक्रम समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि नोखा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुंदरलाल सुराणा ने हीरादेवी गट्टाणी, खूमचंद गट्टाणी एवं जोरादेवी गट्टाणी की आवक्ष मूर्तियों का अनावरण किया। इस मौके पर आयुर्वेद विभाग, संभाग-बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. घनश्याम रामावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि खूमचंद गट्टाणी चेरिटेबल ट्रस्ट ने सेठ खूमचंद गट्टाणी राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन करोड़ों रुपयों की लागत से 11 हजार फीट भूमि सहित बनाकर राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग को सुपुर्द किया है। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी ने जोरादेवी गट्टाणी की मूर्ति का अनावरण कर माला पहनाई। उन्होनें इस अवसर पर कहा कि गट्टाणी परिवार की जनहितकारी सेवाएं हर किसी के लिए प्रेरणीय कही जा सकती है। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के पश्चात खूमचंद गट्टाणी चेरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. ओम प्रकाश गट्टाणी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकल्प का विचार व इसके बारे में पूरी जानकारी एवं सरकारी स्तर पर अनुमोदन प्राप्त करने में श्रीडूंगरगढ़ के ओमप्रकाश राठी व धर्मेन्द्र फोगाट की अहम भूमिका रही। गट्टाणी ने बताया कि नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्रोई ने राजस्थान विधान सभा में आवाज उठा कर इस चिकित्सालय को ब्लॉक स्तरीय बनाने में सहयोग दिया व बाद में विधायक कोटे से चिकित्सालय के लिए जरूरी सामान के लिए 10 लाख रुपये का सहयोग किया। साथ ही इस चिकित्सालय के भवन निर्माण कार्य में महेन्द्र भूरा, ओमजी भाई जवेरी व डॉ. राजेन्द्र सोनी का समर्पित सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर ने 15 जुलाई 2008 को प्रकल्प का शिलान्यास किया। गट्टाणी ने इन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. ओमप्रकाश गट्टाणी स्वयं एक सफल लेखक, इतिहासकार व भारतीय मुद्रा परिषद द्वारा स्वीकृति प्राप्त मुद्राविद् हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज सोनी ने किया। आज के समारोह में ओमप्रकाश राठी, भंवरलाल गट्टाणी, पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा, डॉ. सीताराम पंचारिया, हरिनारायण गट्टाणी, डॉ. एमपी तिवाड़ी, डॉ. अनिल सुराणा, कैलाश झंवर, ओमजी भाई जवेरी, दिलीप संचेती, आसकरण भट्टड़, ललित झंवर, हड़मान झंवर, पुरषोत्तम तापडिय़ा, भंवर लाल बाहेती, महावीर तापडिय़ा, अनवर अली निर्बाण, मेघाराम मूंड सहित भारी तादाद में नोखा के प्रबुद्व लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights