Nature Nature

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Nature

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026।

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में रहे, लेकिन आखिरी मिनटों में सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा, जबकि निफ्टी गिरावट में बंद हुआ।

सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15% चढ़कर 78,079.96 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 40.10 अंक यानी 0.16% गिरकर 24,395.85 पर आ गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1% कमजोर होकर 95.44 पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 95.33 पर था।

इंडिगो सबसे ज्यादा चढ़ा

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 बढ़त के साथ बंद हुए। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.86% की तेजी रही। इसके अलावा NTPC, BEL, L&T, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और ट्रेंट में भी बढ़त रही।

दूसरी ओर, ICICI बैंक, टाइटन, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और टाटा स्टील दबाव में रहे।

मेटल सेक्टर सबसे कमजोर

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.15% और 0.27% बढ़े।

सेक्टरों की बात करें तो निफ्टी मेटल में 1% से ज्यादा की गिरावट रही और यह सबसे कमजोर सेक्टर रहा। वहीं, निफ्टी केमिकल ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights