Nature Nature

उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की सख़्त चेतावनी—लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध निस्तारण और जवाबदेही पर ज़ोर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 28 मई 2025।
पंचायत समिति वीसी कक्ष में आज उपखंड स्तरीय विभागाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने की। बैठक में केन्द्र और राज्य सरकार की विभागीय योजनाओं और कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

उपखंड अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई और रात्रि चौपालों में प्राप्त परिवादों का समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए और इसकी पालना रिपोर्ट तत्काल प्रेषित की जाए। तहसीलदार को विशेष रूप से अपने अधीनस्थ पटवार मंडलों व भू-अभिलेख निरीक्षकों के निरीक्षण, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामांतरण, कोर्ट इजराय पालना, विभाजन प्रस्ताव एवं सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का पटवारियों से सत्यापन करवाने और पीएलपीसी में दर्ज प्रकरणों को नियमानुसार सुलझाने पर भी ज़ोर दिया गया।

विकास अधिकारी को ग्राम पंचायतों में निराश्रित पशुओं के लिए जल की व्यवस्था, खराब ट्यूबवेल्स को शीघ्र ठीक करवाने और पंचायत कार्यालयों के निरीक्षण करने के निर्देश मिले। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को शहरी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था और संबंधित परिवादों का त्वरित समाधान करने के आदेश दिए गए।

सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यालय समय का पूरा उपयोग करने, अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने, ई-फाइल में औसत निस्तारण समय कम रखने, और संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, उन्हें यह भी कहा गया कि जनसुनवाई एवं रात्रि चौपालों में अनिवार्य रूप से स्वयं उपस्थित रहें।

समीक्षा बैठक में साफ़ संकेत दिया गया कि लापरवाही या देर किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालातसमाचार गढ़ 19 अप्रैल 2026। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका पर…

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights