Nature Nature

अवैध कट बंद और हेलमेट-सीटबेल्ट नियमों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

Nature

समाचार गढ़, 30 जुलाई 2024। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बीकानेर में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के अवैध कट प्राथमिकता से बंद करवाए जाएं। राजमार्ग क्षेत्रों की स्कूलों में विशेष शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी के प्रति जागरुक किया जाए। हैलमेट और सीट बैल्ट नहीं बांधने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

टोल नाकों पर वाहन चालकों की आंखों की जांच के शिविर लगाने के निर्देश दिए और कहा कि इनमें परिवहन विभाग के प्रतिनिधि को भी बुलाया जाए। उन्होंने बताया कि लखासर टोल नाके पर वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा से जुड़ी फिल्म दिखाने के लिए स्क्रीन की व्यवस्था की जाए। कहा कि रोड सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाए और इससे अवगत करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध रूप से ढाबे संचालित होने और इनके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो। इसके मद्देनजर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्गों और डिवाइडर्स पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स हटवाएं। उन्होंने आरयूआईडीपी और आरएसआरडीसी के प्रगतिरत कार्यों के बारे में जाना तथा कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता ने विभागीय कार्यों के बारे में बताया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights