Nature Nature

छात्रों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी पर जताया आक्रोश, स्कूल गेट पर जड़ा ताला

Nature

समाचार गढ़, 10 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के झंझेऊ गांव में शिक्षकों की कमी को लेकर आज छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने स्कूल गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण उनकी पढ़ाई पर गहरा असर पड़ रहा है। सुबह स्कूल खुलने के समय बड़ी संख्या में छात्र स्कूल गेट पर जमा हो गए और स्कूल में प्रवेश करने से इनकार कर दिया। छात्रों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए। इसी बीच सरपंच और उनके प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाया और आश्वासन दिया कि अर्धवार्षिक परीक्षाओं के बाद स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। सरपंच के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और गेट का ताला खोल दिया। इसके बाद सभी छात्र स्कूल के अंदर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि झंझेऊ जैसे गांवों में शिक्षकों की कमी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights