समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज गुरुवार राउमावि सातलेरा में शिक्षा विभाग के महात्वाकांक्षी प्रोग्राम “डायल फ्यूचर कार्यक्रम” के अंतर्गत 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात कैरियर/ संकाय विषय चयन के सम्बंध में विद्यार्थियों को जागरूक करने एवं कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए ओम प्रकाश प्रजापत सी बी ई ओ श्रीडूंगरगढ़ ने विद्यालय का निरीक्षण किया और डायल फ्यूचर प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्र में केरियर बनाने में रुचि के अनुसार विषय/संकाय के अनुसार उच्च अध्ययन के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ममता गोदारा ने विभाग की इस पहल को मील का पत्थर बताया।विद्यालय में डायल फ्यूचर कार्यक्रम प्रभारी “पथ प्रदर्शक” नौरत मल सारस्वत व्याख्याता ने विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगारोन्मुखी विषयों/डिप्लोमा और पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया और जागरूक किया।











