Nature Nature

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर , उपखंड स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन , मौजूद रहें अधिकारी

Nature

समाचार गढ़, 21 जून, श्रीडूंगरगढ़। आयुर्वेद विभाग के ब्लॉक नोडल प्रभारी डॉ संजय बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया कस्बे की नानू देवी लक्ष्मीनारायण चांडक आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में हर साल की भांति दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में कस्बे के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं से सैकड़ों योग प्रेमियों ने भाग लेकर योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में मुख्य योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा ने मंच संचालन करते हुए योग दिवस प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास करवाया मंच पर ओम योग सेवा संस्था व तुलसी सेवा संस्थान के नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, राकेश कुमार पडिहार, दामोदर बोहरा, हरिराम सारण, योगानंद कालवा, आदिति सुखीजा, योगिता कालवा ने योग प्रदर्शन में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, सी बी ई ओ ओम प्रकाश प्रजापत, लायंस क्लब के महावीर प्रसाद माली, तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी, आदर्श विद्या मंदिर के आशाराम पारीक, जयपुर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कुंभाराम घिंटाला आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से शुरुवात की। कार्यक्रम में कस्बे से स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संस्था और कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर योगाभ्यास किया। मुख्य योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा व उनकी पूरी टीम को उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा और उनकी टीम ने मुमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। योग प्रशिक्षक सम्मान के लिए इंडसंड बैंक के शाखा प्रबंधक नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित की ओर से मुमेंटो प्रदान किए गए समापन पर आपनो गांव श्री डूंगरगढ़ फेसबुक ग्रुप परिवार के सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र प्रसाद स्वामी व उनकी टीम द्वारा शिविर में भाग ले रहे सभी आमजन के लिए लीची का जूस ओर केले वितरण किए गए। आभार प्रकट करते हुए नोडल प्रभारी डॉ संजय बुडानिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू सभी संस्थाओं को धन्यवाद दिया। योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा जिन्होंने लगातार ये दसवां अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम को निस्वार्थ भाव से पुर्ण करने पर बधाई दी।

  • Related Posts

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। बीकानेर। जिले में बिना मान्यता संचालित हो रहे निजी स्कूलों और डमी स्टूडेंट्स के नाम पर चल रही अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त…

    अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: एक पायलट बचाए जाने का दावा, दूसरे की तलाश जारी

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। अमेरिका ईरान में गिराए गए अपने फाइटर जेट के पायलट की तलाश में लगा हुआ है। इस मिशन के लिए C-130 हरक्यूलिस जैसे बड़े विमान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

    अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: एक पायलट बचाए जाने का दावा, दूसरे की तलाश जारी

    अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: एक पायलट बचाए जाने का दावा, दूसरे की तलाश जारी

    अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी: जनगणना 2027 शुरू

    अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी: जनगणना 2027 शुरू

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights