Nature Nature

बच्चों की स्वदेशी रैली ने खींचा ध्यान, दिया स्थानीय बाजार से दीपावली की खरीददारी का संदेश

Nature

बच्चों की स्वदेशी रैली ने खींचा ध्यान, दिया स्थानीय बाजार से दीपावली की खरीददारी का संदेश
समाचार गढ़, 12 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
शनिवार को कस्बे की गलियों में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी का मन मोह लिया। लर्न एंड फन स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने हाथों में तख्तियां थामे, स्वदेशी वस्तुएं अपनाने और ऑनलाइन की बजाय अपने स्थानीय बाजारों से दीपावली की खरीददारी करने का अनोखा संदेश दिया। त्योहारों के इस मौसम में जब अधिकांश लोग मोबाइल स्क्रीन पर ऑफर खोजते हैं, वहीं इन मासूमों ने सड़कों पर उतर कर अपने देश के व्यापारियों का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली की रौनक तभी सच्ची है जब हमारे छोटे दुकानदारों के घरों में भी खुशियां जगमगाएं। बच्चों ने कस्बे में रैली निकाली और कई गणमान्य नागरिकों के घर जाकर विनम्र आग्रह किया कि इस बार खरीददारी अपने ही बाजार से करें, ताकि देश का पैसा देश में ही रहे। उन्होंने स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की तुलना दर्शाती चित्रात्मक तख्तियां भी दिखाईं, जिससे लोगों को स्थानीय उत्पादों की अहमियत समझाई जा सके। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनिता सारस्वत ने बताया कि बच्चों को इस गतिविधि के माध्यम से न केवल स्वदेशी का महत्व बताया गया, बल्कि पैसों का मूल्य और परिजनों के परिश्रम की समझ भी दी गई। बच्चों को अपने घर से लाए पैसों से सार्थक वस्तुएं खरीदवाई गईं और यह सिखाया गया कि बेवजह की खरीददारी से बचना चाहिए। इस अभियान में स्कूल के प्रबंधक धीरज पुरोहित, ममता गुरनाणी, कुमकुम पारीक, खुशबु सारस्वत, चंचल शर्मा, वर्षा भोजक, विनिता मोरवानी, करूणा पारीक, आराधना पारीक, और संग्राम सिंह सहित समस्त स्टाफ बच्चों के साथ रहा। अभियान को क्षेत्रवासियों और अभिभावकों से जबरदस्त समर्थन मिला। सक्रिय समाजसेवी बृजलाल तावणिया सहित कई व्यापारियों ने भी बच्चों और स्कूल की इस संवेदनशील पहल की जमकर सराहना की।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights