Nature Nature

तीन पीढियों के विश्वास के साथ श्रीडूंगरगढ़ में शुरू हुआ टैरो स्टोर

Nature

तीन पीढियों के विश्वास के साथ श्रीडूंगरगढ़ में शुरू हुआ टैरो स्टोर
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 27 फरवरी 2024। आधुनिक तकनीक एवं उन्नत उपकरणों के माध्यम से टैरो पंपस किसानों के हर सुखदुख के साथी बने हुए है। और अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसान और अधिक विश्वास के साथ टैरो पंपस की बढ़ी हुई सेवाएं ले सकेंगें। क्यों कि मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ मे घूमचक्कर रोड़ स्थित सिद्धी विनायक कृषि स्टोर में टैरो स्टोर शुरू हो गया है। वर्ष 1956 से कोयम्बटूर में स्थित देश की सबसे पहली पंप कम्पनियो में से एक टैरो के श्रीडूंगरगढ़ में कम्पनी स्टोर का उदघाटन स्थानीय डीलरशीप की तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया। गावं आडसर के भीखाराम-मुल्तानी देवी माली ने फीता काट कर उदघाटन किया एवं इस मौके पर उनके पुत्र महावीर माली एवं पौत्र कृष्णा माली भी साथ रहे। तीन पीढियों के विश्वास के साथ टैरो की सेवाएं अब क्षेत्र के किसानों को और अधिक तकनीकी ज्ञान, रिसर्च के साथ आवश्यकतानुसार वैरायटी में मिल सकेगी। इस मौके पर कम्पनी के नार्थ रीजन के जोनल मैनेजर विवेक रंजन, कम्पनी सुपरवाईजर शिवा ने कम्पनी की आधुनिक तकनीकों एवं उन्नत रिसर्च के बाद तैयार किए गए मोटरें, पंपस, मोनोब्लाक, सबमर्सिबल सेट, घरेलू पंप आदि के बारे में जानकारियां दी। विदित रहे कि सिद्धी विनायक कृषि स्टोर द्वारा क्षेत्र के किसानों को कृषि उपकरणों, कृषि तकनीकों के संबध में टैरो कम्पनी की डीलरशीप के साथ वर्ष 1992 से सेवांए दी जा रही है। टैरो स्टोर में अब आधा एचपी से लेकर 50 एचपी तक के सभी मोटर, पंप उपलब्ध रहेगें। स्टोर उदघाटन के अवसर पर दिन भर क्षेत्र के मौजिज नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी व किसान पहुंचें एवं कम्पनी उत्पादों की जानकारी ली।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights