Nature Nature

छात्रा को लव लेटर देने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी

Nature

समाचार गढ़, 6 अगस्त 2025, बीकानेर। बीकानेर के एक राजकीय विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छात्रा द्वारा अपने शिक्षक पर लव लेटर देने का गंभीर आरोप लगाया गया। घटना की भनक लगते ही छात्रा के परिजन और गांववाले विद्यालय पहुंच गए और स्कूल गेट पर ही विरोध में तालाबंदी कर दी। मामले को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा गया। स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। सभी की मांग थी कि आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किशनदान चारण ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा निदेशक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्याख्याता को निलंबित कर दिया है और उसका मुख्यालय डूंगरपुर तय किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई।

  • Related Posts

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में सैनिकों की मौत और घायल होने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अब एक ऐसा…

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक पर तेजी से काम कर रहा है। यारलुंग त्सांगपो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights