Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ सभा ने की दो युवा प्रतिभाओं का सम्मान, प्रदीप पुगलिया व प्रीतिका पुगलिया का अभिनंदन

Nature

समाचार गढ़, 31 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय मालू भवन में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ की दो युवा प्रतिभाओं के सम्मान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण के साथ हुई।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में सम्मानित हुए सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया तथा पब्लिक कॉन्फिडेंट स्पीकिंग (CPS) की प्रथम कन्या जोनल ट्रेनर बनी प्रीतिका पुगलिया का समाज की ओर से अभिनंदन किया गया।

सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल की मोनिका मालू, श्री ओसवाल पंचायत के अक्षत पुगलिया और तेयुप के पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा ने भी दोनों प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर साध्वी संगीतश्री व साध्वी डॉ. परमप्रभा ने दोनों का आशीर्वचन करते हुए कहा कि वे संघ और संघपति के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ प्रगति पथ पर आगे बढ़ें। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री ने मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रदीप पुगलिया ने संघ और संस्था की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने प्रीतिका पुगलिया को संघ सेवा के साथ निरंतर प्रगति करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, उपाध्यक्ष दीपमाला डागा, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, कार्यसमिति सदस्य महेंद्र कुमार मालू, अम्बिका डागा, मंजू बोथरा, विनय दुगड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
तेरापंथ महिला मंडल ने दोनों प्रतिभाओं को साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। श्री ओसवाल पंचायत द्वारा जैन दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights