Nature Nature

लिखमादेसर से सालासर धाम के लिए 2 अक्टूबर को रवाना होगी 17वीं पैदल यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Nature

समाचार गढ़, 22 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
लिखमादेसर से सालासर धाम तक पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु लिखमादेसर से सालासर पैदल यात्री संघ की 17वीं फेरी आगामी 2 अक्टूबर 2025 को रवाना होगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर संघ संचालक पंडित बजरंग लाल पारीक के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भोजन-भंडारा, विश्राम स्थल, चिकित्सा व्यवस्था एवं अनुशासन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने सामूहिक सहयोग और सेवाभाव से यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

संघ संचालक पंडित बजरंग लाल पारीक ने बताया कि सालासर धाम की यह पैदल यात्रा धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भक्ति भावना का परिचायक भी है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल होने वाली बहन-बेटियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही, सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन, स्वच्छता और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई।

बैठक में गोविंद पारीक, भींवाराम ज्याणी, प्रदीप जोशी, नारायण सिद्ध, केशराराम सुथार, मामराज जोशी, राजू सिद्ध, मदनलाल ज्याणी, वासुदेव पारीक और प्रहलाद सुथार उपस्थित रहे।

Related Posts

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights