Nature Nature

मृत्यु सहायता योजना के लंबित प्रकरणों की राशि का भुगतान एक सप्ताह में – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

Nature

समाचार गढ़, 20 मार्च। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मृत्यु सहायता योजना में विगत तीन वर्षों से नोमिनी के नाम पर एफडी की लंबित राशि का भुगतान एक सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा श्रमिकों के हित में संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए प्रदेश के पांच हजार से अधिक हितधारकों के खातों में तुरंत राशि जारी करने के निर्देश दिये गए हैं।

उन्होंने अवगत करवाया कि मृत्यु सहायता योजना में 50 प्रतिशत सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से तथा शेष 50 प्रतिशत राशि नोमिनी के नाम पर एफडी के माध्यम से प्रदान की जाती है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्न का श्रम मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 15 दिसम्बर 2024 को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के 2 लाख 15 हजार लाभार्थियों को राशि जारी की गई।

इससे पहले विधायक श्रीचन्द कृपलानी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ में विगत पांच वर्षों में मण्डल द्वारा हिताधिकारियों की सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की दशा में सहायता योजना के 1 हजार 579 आवेदनों का निस्तारण किया गया। जिनमें से 885 आवेदन स्वीकृत 694 आवेदन योजना के लिए वांछित पात्रता के अभाव में निरस्त किये गये। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।

गोदारा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में 1 हजार 579 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए, जिनमें से 885 आवेदन स्वीकृत, 694 आवेदन निरस्त है। उन्होंने बताया कि आवेदन निरस्त होने पर जिला श्रम कल्याण अधिकारी के समक्ष अपील की जा सकती है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 31 दिसम्बर 2024 तक छात्रवृत्ति के 7 हजार 253 आवेदन लंबित हैं। उन्होंने बताया कि विगत 3 वर्षों में सरकार द्वारा श्रमिक छात्रवृत्ति के 1 लाख 52 हजार 547 आवेदनों का निस्तारण किया गया है, जिनमें से 84 हजार 837 आवेदन स्वीकृत, 60 हजार 457 आवेदन अस्वीकृत एवं 7 हजार 253 आवेदन लंबित हैं। श्रमिक छात्रवृत्ति के 7 हजार 253 लंबित आवेदनों में राशि का हस्तांतरण शीघ्र ही कर दिया जाएगा। उन्होंने उदयपुर संभाग का विधानसभा क्षेत्रवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights