Nature Nature

शराब ठेके के खिलाफ धीरदेसर चोटियान में 201वें दिन धरना जारी, धरने पर पहुंचे संगठन के पदाधिकारी

Nature

समाचार गढ़, 19 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। उपखंड क्षेत्र के धीरदेसर चोटियान गांव में अवैध रूप से थोपे गए शराब के ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का धरना 201 वें दिन भी अनवरत जारी है। इस दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार विनायकिया, शहर अध्यक्ष कैलाश व्यास, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सरला आचार्य और जिला अध्यक्ष भारती व्यास धरना स्थल पर पहुंचे।उन्होंने ग्रामीणों से इस मुद्दे की पूरी जानकारी ली और अफसोस जताया कि ग्रामीण बीते सात माह से लगातार विरोध कर रहे हैं, फिर भी प्रशासन, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल इस गंभीर विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक, सांसद और प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, व्यक्तिगत रूप से मिलकर गांव में बढ़ते नशे और अपराध की जानकारी भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के चलते गांव में नशे की लत तेजी से फैल रही है, कई अपराध और हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, फिर भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।धरने के दौरान एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, तेजाराम मेघवाल, केसरा राम, कानाराम, रामचंद्र, दयाल राम, सीताराम, बलवीर चोटिया, मोटाराम सांसी और किशन चोटिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights