Nature Nature

बाड़े के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर मारपीट और महिला की लज्जा भंग का आरोप

Nature

समाचार गढ़, 13 मई, श्रीडूंगरगढ़। छोटे से बाड़े का झगड़ा गांव जालबसर में परिवारों के बीच गहराते तनाव का कारण बन गया, जो अब पुलिस थाने तक पहुंच चुका है। विवाद की दूसरी कड़ी में अब ताजा मामला शंकरलाल जाट की ओर से सामने आया है, जिन्होंने अपने ही ताऊ के परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

शंकरलाल ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके ताऊ आसूराम का परिवार पड़ोसी होने के बावजूद लगातार रंजिश रखता है और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है। 10 मई को दोपहर के समय आरोपियों—ताजूराम, रूघाराम और भंवरीदेवी ने उनके घर के बाहर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट को जबरन उखाड़ने की कोशिश की। इस दौरान जब बुजुर्ग माता-पिता ने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट व गाली-गलौच की गई।

शाम को जब शंकरलाल घर लौटा और उसे घटना की जानकारी मिली, तो उसने इस पर आपत्ति जताई, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया। मामला यहीं नहीं रुका—रात करीब आठ बजे जब वह खेत से लौट रहा था, तब तीनों आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान वे उसकी मजदूरी के 22 हजार रुपए भी छीन ले गए।

शंकरलाल किसी तरह भागकर घर पहुंचा, लेकिन आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए और उसकी पत्नी, मां व पिता से भी मारपीट की। इस दौरान उसकी पत्नी का ओढ़ना खींचने और उसकी लज्जा भंग करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल देवाराम को सौंपी है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights