Nature Nature

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Nature

समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अविलम्ब पूर्ण हो जाएं।

जिला कलेक्टर ने पदयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर पेचवर्क का कार्य अविलंब पूरा करने को कहा। साथ ही मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए बेरिकेडिंग की व्यवस्था भी करने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलेक्टर ने कहा कि मेले के दौरान पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखने तथा मेला क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने के लिए भी निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मेले के दौरान सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनजर यातायात को सुचारु बनाए रखने, वाहनों की आवाजाही और पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने पूनरासर में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। विभिन्न धर्मशालाओं और अन्य स्थानों पर रुकने की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेला समाप्ति तक पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर रहने तथा आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि पूनरासर मेले के लिए श्रद्धालु बुधवार को पैदल और विभिन्न माध्यमों से रवाना होंगे। तीन दिवसीय मेला 17 से 19 सितम्बर तक आयोजित होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित के मोबाइल पर न तो कोई OTP आया और न ही बैंक की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights