Nature Nature

शीतकाल के लिए आज बंद होंगे बाबा केदारनाथ और मां यमनोत्री धाम के कपाट, भक्तों ने भावभीनी विदाई दी

Nature

समाचार गढ़, रुद्रप्रयाग, 23 अक्टूबर 2025। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों बाबा केदारनाथ और मां यमनोत्री धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद किए जा रहे हैं। केदारनाथ धाम में सुबह चार बजे से विशेष पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 8.30 बजे भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान भगवान की पंचमुखी डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान किया जाएगा। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने रात्रि प्रवास के पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, मां यमनोत्री धाम के कपाट भी आज शीतकाल के लिए बंद होंगे। दोपहर 12.30 बजे वैदिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालु भावनात्मक माहौल में अपने आराध्य के दर्शन कर विदाई दे रहे हैं।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights