Nature Nature

तीर्थराज पुष्कर से उठी गूंज – “जल है तो कल है”, CM भजनलाल शर्मा ने किया ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का आह्वान

Nature

समाचार गढ़ 9 जून 2025 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को तीर्थराज पुष्कर में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माजी और सावित्री माता के जयघोष से हुई। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया।

मुख्यमंत्री ने पुष्कर की आध्यात्मिक गरिमा का उल्लेख करते हुए कहा, “यह वह स्थान है जिसकी पहचान देश ही नहीं, दुनिया में भी विशिष्ट है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। आपसे बेहतर पानी की कीमत कोई नहीं जान सकता।”

भजनलाल शर्मा ने बताया कि गंगा दशहरे पर लोग नदियों व तालाबों में स्नान करते हैं, जो हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ा है। इसी प्रेरणा से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि लूणी नदी के माध्यम से राजस्थान का पानी अरब सागर तक जाता है और पुष्कर अरब सागर से गंगा सागर को जोड़ने का प्रतीक बनता है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “कोई भी कार्य आमजन के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता। जल है तो कल है, इसलिए जल का संरक्षण आवश्यक है। यदि आज हमने जल को नहीं बचाया, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट खड़ा होगा।”

उन्होंने राजस्थानवासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि “जब जल बचेगा तो पर्यावरण भी संतुलित रहेगा और हमारा राजस्थान हरा-भरा बनेगा।”

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights