Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में हर ओर वन्दे मातरम् की गूंज, उपखंड स्तरीय आयोजन सहित ध्वजारोहण की पूरे क्षेत्र की ख़बर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज आजादी के पर्व को पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। आज पूरे क्षेत्र में जगह जगह ध्वजारोहण किया गया। वंदे मातरम एवं भारत माता के जयकारों की गूंज हर और सुनाई दे रही थी। श्री डूंगरगढ़ का हर एक व्यक्ति तिरंगे के रंग में डूबा हुआ नजर आया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुए ध्वजारोहण एवं अनेक कार्यक्रमों की पढ़े खबर व देंखें फोटो

उपखंड स्तरीय समारोह में दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हुई प्रतियोगिताएं, अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
76वीं स्वतंत्रता दिवस पर उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह राजकीय रूपादेवी उमावि के खेल मैदान मेंआयोजित हुआ। यहां उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी ने ध्वजारोहण किया। यहां विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने अनेक प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही टीमों को पुरस्कृत किया गया। परेड़ में राबाउमावि की छात्राएं प्रथम, मार्डन राजस्थान सीसै स्कूल की बालिका वर्ग द्वितीय एवं बाल निकेतन स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सामूहिक नृत्य कनिष्ठ वर्ग में ब्राईट फ्युचर स्कूल प्रथम, बाल भारती द्वितीय एवं कन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल तृतीय स्थान पर रही। सामूहिक व्यायाम प्रतियोगिता में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल प्रथम एवं राबाउप्रावि गंगाजल मोहता व मार्डन राजस्थान स्कूल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। सामूहिक नृत्य वरिष्ठ वर्ग में राबाउमावि प्रथम, सरस्वती स्कृल द्वितीय एवं ब्राईट फ्युचर तृतीय स्थान पर रही। एकल गायन में मनसा सोनी राउमावि प्रथम व अनुराधा शर्मा राबाउमावि द्वितीय स्थान पर रहे। एकल कविता पाठ में तन्मय पारीक प्रथम एवं तनिष्का चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे, एकल नृत्य में जिया सोनी प्रथम एवं गायत्री नायक द्वितीय स्थान पर रहे।

समाचार गढ़। उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में मार्च पास्ट परेड की प्रस्तुती देते भारती निकेतन विद्यालय की एनसीसी टीम।

यहां हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। यहां सुबह 8 बजे गांधी पार्क में व 8.30 बजे नगरपालिका में ध्वजारोहण पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास, सहित पार्षद व पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।
पंचायत समिति प्रांगण में प्रधान सावित्री देवी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि ने अपने उद्धबोधन में देश के महान वीरों को याद करते हुए देशवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने ध्वजारोहण किया।
ग्राम पंचायत धनेरू में सरपंच मोहन स्वामी ने ध्वजारोहण किया एवं ग्रामीण भंवरनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश देराजश्री, भजननाथ, हरनाथ सिद्ध, हरिराम रेवाड़ आदि उपस्थित रहे।

कस्बे की भारती निकेतन स्कूल में एचओडी किशनलाल राजपुरोहित ने ध्वजारोहण किया और विद्यालय परिवार को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी।

सरदारशहर रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति भवन में भी 75वाँ स्वंत्रता दिवस मनाया गया। यहां ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात आधुनिक भारतीय संविधान निर्माता, भारतरत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रकाश गांधी, मघाराम मेघवाल, जयपाल मेघवाल, संदीप जयपाल आदि मौजूद रहे।

समाचार गढ़। नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने किया ध्वजारोहण।
समाचार गढ़। पंचायत समिति में प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने किया ध्वजारोहण।
समाचार गढ़। पुलिस थाने में किया गया ध्वजारोहण। थानाधिकारी के साथ पूरी पुलिस टीम
समचार गढ़। ग्राम पंचायत धनेरू में सरपंच मोहन स्वामी ने किया ध्वजारोहण
समचार गढ़। कस्बे की भारती निकेतन स्कूल में ध्वजारोहण किया किशनलाल राजपुरोहित ने।

भाजपा ने मनाया आजादी का पर्व
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। यहां भाजपा कायार्लय में 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने ध्वजारोहण किया। जिसमें जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया और मिठाई खिलाकर आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चौयरमेन मानमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, अरविंद चारण, हेमनाथ जाखड़, हरिकिशन बाहेती, महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, नारायण शर्मा, संजय शर्मा, भवानी प्रकाश तावणीयाँ, पार्षद विनोद गिरी गुंसाई जगदीश गुर्जर, सत्यनारायण नाई, श्यामसुन्दर पुरोहित, गोपाल छापोला, भरत सुथार, रजत आसोपा, ओमप्रकाश सोनी, तोलाराम पारीक, थानमल भाटी, सहीराम जाट, अमित पारीक, फतेहसिंह जांगिड़, लेखराम,सांवरमल शर्मा, राजेश शर्मा, स्लामुदिन चुनगर, गौतम ऋषि, मोहित आदि कार्यकर्तागण शामिल हुए ।

विधायक लोक सेवा केन्द्र में किया ध्वजारोहण, मनाया आजादी का पर्व
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विधायक लोक सेवा केंद्र में आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। माकपा के शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती ने ध्वजारोहण किया। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के तीनों शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी, शहीद राकेश कुमार चोटिया, शहीद हेतराम गोदारा सहित देश की आजादी एवं देश की रक्षा में शहीद हुए सभी शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी।

राउप्रावि कालूबास में फ्रेंड्स गु्रप ने बच्चों को बांटे लड्डू
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। यहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अम्बेडकर कॉलोनी कालूबास में स्वतंत्रता दिवस को बड़े धुमधान से मनाया गया। इस अवसर पर फ्रेंडस ग्रुप कालूबास ने सभी छात्रों को लड्डू वितरण किये। संस्था प्रधान सोहन गोदारा ने बताया कि यहां बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे और बच्चों की हौसला अफजाई की। प्रधानाध्यक सोहन गोदारा ने फ्रेंड ग्रुप कालूबास का आभार व्यक्त किया।

जेपीएल परिवार ने मनाया अमृत महोत्सव
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। यहां जेपीएल परिवार द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण व भारत की शान राष्ट्र गान जन-गण-मन के साथ हुई उसके बाद सभी ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। परिवार की ओर से तेजस बरडिया द्वारा देशभक्ति कविता, अजय बोथरा द्वारा प्रेरक भाषण, शुभम व मुदित बोथरा द्वारा देशभक्ति शायरी एवं सुमित बराडिया द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। जेपीएल परिवार ने बताया कस्बे के दीपांशु तातेड़ जो लगभग पिछले 10 वर्षों से ध्वजारोहण का कार्यक्रम करते आ रहे हैं ऐसे देशभक्त व्यक्तित्व को सलाम करते हैं।

समाचार गढ़। कस्बे की विवेक निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल में झण्डरोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के निदेशक मघराज प्रजापत ने झंडारोहण किया तथा छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति व ईश्वर भक्ति से ओत प्रोत नृत्यों प्रस्तुति दी गयी। निदेशक पधारे हुए सभी आगन्तुकों का स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री राधा जाट ने किया।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights