Nature Nature

स्वाधीनता दिवस पर जोश व उत्साह के साथ 176 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद् के 35 वें तथा स्व जगदीश प्रसाद छंगाणी की पुण्य स्मृति में आयोजित स्वाधीनता दिवस पर प्रथम रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में तुलसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष, प्रमुख भामाशाह और सदभावी सामाजिक कार्यकर्ता भीकमचंद पुगलिया ने उदघाटन सत्र में अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा क़ि स्वतंत्रता मर्यादित होनी चाहिए। स्वतंत्रता में अमर्यादित आचरण का भाव नही होना चाहिए। सामाजिक संस्थाओं में सेवा देने वाले सामाजिक संस्थाओं में सेवा देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उनमें पारदर्शिता व अर्जन के साथ विसर्जन का भाव अति आवश्यक है। विशिष्ठ अतिथि मालचंद सिंघी व रामगोपाल सुथार ने परिषद् द्वारा किये जा रहे सेवाकार्यो की भरपूर सराहना की। रक्तकोष टीम के प्रभारी चिकित्सक कुलदीप मेहरा पी बी एम् अस्पताल बीकानेर ने रक्तदान की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी रक्तदाताओं को दी। सौजन्यकर्ता परिवार के देवकीनंदन छंगाणी ने परिषद् द्वारा शिविर आयोजन का अवसर दिए जाने को अपने पुण्य कर्मो का परिणाम बताया। संस्था मंत्री ललित कुमार बाहेती ने स्वागत उदबोधन में आजादी के अमृत महोत्सव की सभी को शुभकामनाये व्यक्त की। परिषद् अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी ने अध्यक्षीय उदबोधन में संस्था द्वारा संचालित गतिविधियां यथा एम्बुलेन्स सेवा,शव वाहन सेवा,शव फ्रीजर सेवा, चिकित्सकीय उपकरण सेवा,रक्तदान शिविर,लेंस प्रत्यारोपण शिविर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी सदन को दी। पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल के पूर्व प्रशासक पांचीलाल सिंघी,परिषद् के पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी, संस्थापक सदस्य शिव कुमार स्वामी,,राधेश्याम तापड़िया,पूर्व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कलानी, रामकिशन राठी,इत्यादि गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे। शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने बताया कि इस शिविर में कुल 203 रक्तदाताओं ने पंजीयन करवाया था लेकिन चिकित्सकीय जांच के बाद 176 रक्तदाताओं ने जोश,उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में संजय करवा, गोपाल तापड़िया,पवन तापड़िया, सुरेश भादानी,मनोज तापड़िया, रणवीर सिंह खीची एडवोकेट,प्रिशु स्वामी, मनमोहन राठी,सुखदेव राठी,,सुशील सेरड़िया,अशोक सांडिल्य,,ओमप्रकाश सारस्वत, रामलाल छंगाणी,नंदकिशोर छंगाणी, गोपाल व्यास, जगदीश गोदारा,पवन छंगाणी, श्रवण कुमार छंगाणी,ओमप्रकाश छंगाणी, पवन उपाध्याय,रमेश छंगाणी,सुरेंद्र चूरा, राजकुमार व्यास,सीताराम व्यास और छंगाणी परिवार की मातृ शक्ति ने शिविर के प्रारंभ से समापन तक सेवाएं दी। समापन सत्र में परिषद् द्वारा ब्लड बैंक टीम के सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह दे कर उन्हें संम्मानित किया गया। ब्लड बैंक टीम द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र संस्था मंत्री,अध्यक्ष,उपस्थित कार्यकर्ता, सौजन्यकर्ता परिवार ने ग्रहण किया। उदघाटन सत्र व समापन सत्र पर आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन परिषद् के पूर्व मंत्री व वर्तमान उपाध्यक्ष विजयराज सेवग ने किया।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights