Nature Nature

मास्टर शेफ फेमिना राजस्थान 2022 का पहला चरण बीकानेर में संपन्न, विजेताओं ने बनाए सभी तरह के व्यंजन

Nature

मास्टर शेफ फेमिना राजस्थान 2022 का पहला चरण बीकानेर में संपन्न, विजेताओं ने बनाए सभी तरह के व्यंजन
बीकानेर/ जोधपुर। मास्टरशेफ फेमिना राजस्थान 2022 प्रतियोगिता अपने चौथे संस्करण के साथ राजस्थान के 5 जिलों में जारी है। जिसका प्रथम चरण आज बीकानेर के होटल मरुधर पैलेस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,परिवार कल्याण डॉ. योगेन्द्र तनेजा तथा डीन होमसाइंस कॉलेज बीकानेर विमला डुकवाल रहे।
फेमिना वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक रश्मि चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला चरण कोटा से प्रारंभ हो चुका है तथा इसी कड़ी मे बीकानेर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 25 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा पारंपरिक के साथ-साथ अन्य व्यंजनों के द्वारा प्रतियोगिता में अपनी प्रविष्टि दी। जिनमे चारु सोनी, रेणु कछावा,सिद्धि नाहटा, मधु बोथरा, अपूर्वा शर्मा और उमा भारती विजेता रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक अर्चना सावनसुखा,जुगल मोदी और मीनाक्षी रहे। ये प्रतिभागी अब प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों में नवीं से कक्षा 12 तक में अध्ययनरत बालिकाओं सहित सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं हेतु यह प्रतियोगिता निशुल्क रखी गई ताकि बालिकाओं की छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाया जा सके।
यह प्रतियोगिता फेमिना वेलफेयर सोसायटी , रोटरी क्लब बीकानेर आध्या से अध्यक्ष भारती गहलोत सचिव दीपिका चौधरी और आईपीपी निशिता सुराणा, रोटेरियन भावना रजवानी व विनोद ग्रुप एण्ड कम्पनी एवं जोधाणा एण्ड रेस्टोरेन्टस् सोसायटी के सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 9 जनवरी 2023 को जोधपुर के होटल कस्तूरी आर्किड में आयोजित होगा। जिसमें मास्टरशेफ फेमिना राजस्थान का चयन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के सहयोगी चन्द्रा ग्रुप ऑफ होटल्स, कृष्णा बैंकर, सूर्या नमकीन, गैण्ड सफारी होटल रिसोर्ट- जयपुर शगुन आउटडोर जयपुर , कुचिना कंपनी इवेंट प्लानर नँदन केटर्स, बीकानेर 92.7 बिग एफएम बीकानेर ,टी आई एन नेटवर्क बीकानेर , अशोक इन्टरप्राइजेज जोधपुर पुष्पानु फूड (प्रा.) लि.जयपुर जोधपुर सर्च, मोक्स वोक्स रेस्टोरेन्ट, आरजे सनी डिजिटल मीडिया, एसआर डीजे, याना टेक्नोलॉजी एन एस स्कोर्र्टी ,लक्ष्मी स्टोर जोधपुर , बेक्ड फिएस्टा बेकरी जोधपुर मोमेन्टो ग्राफर जोधपुर आदि है। आज के कार्यक्रम में फेमिना वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर की सचिव मीनाक्षी सोनी तथा संस्था के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों तथा प्रतियोगिता में भागीदार रही संस्थाओं के प्रतिनिधियों को गिफ्ट हैंपर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights