Nature Nature

राष्ट्र की भावी पीढ़ी चिंतनशील हो-ओमप्रकाश प्रजापत शिक्षा अधिकारी। धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

Nature

समाचार गढ़, 31 जनवरी 2024। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलसर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 31 जनवरी को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, विशिष्ट अतिथि भिखराज जाखड़, शिक्षाविद एवं प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की भावी पीढ़ी है अतः विद्यार्थियों को अपने दायित्वों को समझते हुए शिक्षा के प्रति चिंतनशील होना चाहिए, समाज एवं राष्ट्र के प्रति मनन करना चाहिए। कार्यक्रम में चाँदराम चाहर, भंवरलाल मेघवाल, मनीष गिरी गोस्वामी, महावीर शर्मा ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम में 12वीं, 10वीं, 8वीं एवं 5वीं बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त एवं खेल, सेवा, अनुशासन में अव्वल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के भामाशाह रामानन्द शर्मा एवं मनीष गिरी गोस्वामी को प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सवाईसिंह बीका, बजरंगलाल चाहर, लेखराम शर्मा, चाँदराम चाहर, सुरजाराम चाहर, डूंगरसिंह, नरेश शर्मा, सोहनलाल गोदारा, भंवरलाल सुथार, घड़सीराम मेघवाल, नानगर गुसाईं, दौलाराम नायक, तिलोकराम जाखड़, लेखराम नाइ, बलवंत नाइ, छोगाराम मेघवाल, प्रकाशनाथ जोगी मंचासीन रहे । कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में युवा शक्ति एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका मेडम ने किया। प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित ने सभी का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights