Nature Nature

शिक्षा सुविधाओं द्वारा ही राष्ट्र की भावी पीढ़ी तैयार होगी – श्याम सुन्दर आर्य। बैठक में शिक्षा व्यवस्था पर मंथन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक श्यामसुन्दर आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को बालिका छात्रावास में आहूत की गई। बैठक में छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने कहा कि शिक्षा सुविधाओं द्वारा ही राष्ट्र भावी पीढ़ी तैयार होगी। बालक एवं बालिकाओं को अच्छी शिक्षा हेतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति को कदम से कदम मिलाकर साथ चलना होगा तभी त्वरित बदलाव होगा । शिक्षा में त्वरित बदलाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति की रचनात्मक भूमिका अपेक्षित है। शिक्षा सुविधाओं में विस्तार हेतु बालिका छात्रावास, ट्रेक, खेल ग्राउंड के कार्य प्रगति पर है एवं शीघ्र ही स्टेडियम सहित जरूरी व्यवस्थाओं को विस्तार रूप दिया जाएगा । बैठक में सुशील सेरडिया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर प्रस्तावित विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । बैठक में स्व.श्रीमती सन्तोष देवी धर्मपत्नी श्री तोलाराम सिहाग बरजांगसर की स्मृति में तोलाराम सिहाग ने बालिका छात्रावास में एक कमरा निर्माण की घोषणा की जिसका उपस्थित सदस्यों ने आभार प्रकट किया । बैठक में पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, तोलाराम जाखड़, डॉ विवेक माचरा, भंवरलाल खिलेरी, सांवरराम महिया, मूलाराम खिलेरी, रेवंतराम दुसाद, चुनाराम, गिरधारीसिंह कस्वा, हरिराम नेण, रामचन्द्र गिला, गोपालराम गोदारा, हरिराम सारण, सहीराम सायच, राजकुमार डेलू, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, श्याम सारण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights