Nature Nature

खाद नहीं, किसान की जान से खेल रही है सरकार! – सियाग का सरकार पर तीखा हमला

Nature

🌾“खाद नहीं, किसान की जान से खेल रही है सरकार!” – बिशनाराम सियाग का सरकार पर तीखा हमला🌾
– डीएपी-यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी पर फूटा कांग्रेस नेता का गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी

बीकानेर, 29 जून 2025।
जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने राज्य सरकार पर खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए जरूरी डीएपी और यूरिया खाद की भारी किल्लत को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते खाद की आपूर्ति नहीं की गई और कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कांग्रेस किसान हित में सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।

सियाग ने बताया कि सरकार के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है और किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय से डीएपी और यूरिया खाद की आपूर्ति में लगातार कमी है, बावजूद इसके सरकार किसानों की इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे हुए है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री छापेमारी की आड़ में केवल दिखावा कर रहे हैं और असली मुद्दे से जनता का ध्यान भटका रहे हैं। नकली खाद बेचने वालों पर कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन इसके चलते असली विक्रेता विरोध में आ गए हैं और वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

सियाग ने कहा कि सरकार अगर किसानों की मांग और मौसमी जरूरत को जानते हुए भी जानबूझकर खाद की कमी पैदा कर रही है, तो यह सीधे तौर पर किसानों के साथ विश्वासघात है। कालाबाजारी चरम पर है और निजी व्यापारी मनमाने दाम वसूल कर किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।

अंत में सियाग ने दो टूक कहा, “अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। यदि जल्द ही खाद की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और काला बाजारी पर रोक नहीं लगी, तो हम किसानों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।”

  • Related Posts

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights