Nature Nature

शराबबंदी आंदोलन को कुचलने में जुटी सत्ता: हरिराम बाना ने दी चेतावनी, आंदोलन को और तेज करने का ऐलान

Nature

शराबबंदी आंदोलन को कुचलने में जुटी सत्ता: हरिराम बाना ने दी चेतावनी, आंदोलन को और तेज करने का ऐलान

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 3 अगस्त 2025।
धीरदेसर चोटियान गांव में चल रहे शराबबंदी आंदोलन के 338वें दिन कांग्रेस नेता हरिराम बाना धरने पर पहुंचे और प्रदेश की सत्ता एवं प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। बाना ने कहा कि प्रदेश की सत्ता और प्रशासन पूरी तरह से शराब के रेवेन्यू और ठेकेदारों के प्रभाव में आकंठ डूब चुके हैं और अब वे इस पवित्र आंदोलन को कुचलने में जुट गए हैं। उन्होंने चेताया कि इस दमन का पुरजोर विरोध किया जाएगा और आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।

हरिराम बाना ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन ने अब तक शराबबंदी के लिए मतदान की तिथि घोषित नहीं की है, जो इस बात का प्रमाण है कि शराब माफियाओं का प्रशासन पर गहरा प्रभाव है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि प्रशासन की यह हठधर्मिता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके परिणाम भुगतने के लिए प्रशासन को तैयार रहना चाहिए।

रविवार को धरने में कई ग्रामीणों की भागीदारी रही। इस अवसर पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, हरिराम सहू, सांवरमल सहू, सहिराम, श्याम सुंदर, मनफूल, नयन कुमार, भागीरथ, राजकुमार, मुकेश, तेजपाल, किशन चोटिया, लेखराम, तुलसीराम सांसी, जयनारायण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights