Nature Nature

खेजड़ी बचाओ महापड़ाव में बिगड़ी पर्यावरण प्रेमियों की तबियत, बनाया गया अस्थाई अस्पताल

Nature

खेजड़ी बचाओ महापड़ाव में बिगड़ी पर्यावरण प्रेमियों की तबियत, बनाया गया अस्थाई अस्पताल
समाचार गढ़, बीकानेर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बिश्नोई धर्मशाला के सामने बिश्नोई समाज व साधु-संतों की अगुवाई में पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति का खेजड़ी बचाओ महापड़ाव लगातार जारी है। महापड़ाव में कुल 363 पर्यावरण प्रेमी आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

अनशन के दौरान दो महिलाओं समेत पांच पर्यावरण प्रेमियों की तबियत बिगड़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। तबियत बिगड़ने पर सभी को तत्काल बिश्नोई धर्मशाला में बनाए गए अस्थाई अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकीय देखरेख में इलाज जारी है।

लगातार खेजड़ी के पेड़ों की कटाई के विरोध में पर्यावरण प्रेमी व बिश्नोई समाज लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार आंदोलन को निर्णायक मोड़ देने के इरादे से बड़ी संख्या में लोग बीकानेर पहुंचे हैं। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि खेजड़ी संरक्षण के लिए जल्द से जल्द सख्त कानून बनाया जाए।

इसी क्रम में जिला प्रशासन और आंदोलन समिति के बीच बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में आंदोलन समिति के संयोजक परसराम बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव तथा एडीएसपी बी.एल. मीणा मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पर्यावरण प्रेमियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक खेजड़ी की सुरक्षा को लेकर ठोस कानूनी कदम नहीं उठाए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights