Nature Nature

ब्रजधाम से आईं स्वामी कृष्णानंदजी महाराज की पवित्र पादुकाएं, श्रीडूंगरगढ़ में भक्ति का उमड़ा सैलाब

Nature

समाचार गढ़ 19 जुलाई 2025 ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंदजी महाराज की पूजनीय पादुकाओं का दिव्य प्रवेश आज श्रीडूं‌गरगढ़ के आडसर ‌बास स्थित श्री राधा-कृष्ण कुंज में गाजे-बाजे एवं संकीर्तन के साथ हुआ।
पादुकाएं सायंकाल ब्रज के बरसाना से ठीक पांच बजे श्री गोपाल गौ शाला के नव निर्मित भव्य प्रांगण में पहुंची। वहां से नगर के तथा बाहर से आए हुए स्वामीजी के शिष्यगण तथा श्रद्धालु लोग पैदल संकीर्तन करते हुए पाद‌ुका रथ के साथ श्री राधाकृष्ण कुंज में पहुंचे। वहां सुसज्जित भव्य सभागार में भावपूर्ण ढंग से पादुकाओं का स्थापन एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ। सभागार श्रद्घालु स्त्री-पुरुषों से खचाखच भरा हुआ था।

गोपाल गौशाला से पादु‌काओं को प्रसिध्द उद्‌योगपति लक्ष्मीनारायण सोमानी अपनी गोद में लेकर आए। पादुकाओं के साथ भगवद् विग्रह तथा ब्र‌ह्मलीन स्वामीजी के वस्त्रादि भी यहां पहुंचे। पादुका यात्रा में शहर के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। श्रीडूंगरगढ़ के वे प्रवासी जो स्वामीजी के शिष्य रहे हैं, सभी आज के दिन यहां उपस्थित रहे। यात्रा में नंदकिशोर मूंधड़ा (अहमदाबाद), लीलाधर मूंधड़ा (दिल्ली), भागीरथ सोमानी, तुलसीराम चोरड़िया, जयप्रकाश लखोटिया, मनोज कलाणी, श्यामसुंदर लखोटिया, चाँद रतन राठी, बाबूलाल लखोटिया, रतन सोमानी, राधाकृष्ण सोमानी, श्याम सोमानी, रामचन्द्र राठी, महावीर माली, शुभजी पारीक, जगदीश मूंधड़ा (कलकता) भीखमचंद तापड़िया, शिवनारायण राठी, हरिशंकर बाहेती (दिल्ली) प्रकाश मूंधड़ा, भगवती प्रसाद मूंघडा, शंकर लाल सोनी, चिरंजी लाल झंवर, डॉ. चेतन स्वामी आदि भक्तगण यात्रा का संचालन कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी कीर्तन गाते हुए चल रही थीं। उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष की गुरु पूर्णिमा तक स्वामीजी की पादुकाएं यहीं विराजित रहेंगी। दैनन्दिनी पूजन-अर्चन, कीर्तन के अलावा वर्ष में अनेक विशिष्ट धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। सोमानी परिवार के गौभक्त श्री राधाकृष्ण सोमानी वर्ष पर्यंत अपनी सेवाएं यहीं देंगे।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights