Nature Nature

दलहन-तिलहन पर शुल्क के विरोध में बुधवार को बंद रहेगी मंडी

Nature

समाचार गढ़, 3 दिसम्बर, श्रीडूंगरगढ़। किसानों के लिए यह विशेष सूचना है कि बुधवार, 4 दिसंबर 2024 को कृषि मंडी पूरी तरह बंद रहेगी। राजस्थान सरकार द्वारा दलहन और तिलहन पर लगाए गए कृषक कल्याण शुल्क एवं मंडी टैक्स का व्यापारी वर्ग विरोध कर रहा है।

व्यापारियों का सांकेतिक हड़ताल पर समर्थन
दाल मिल महासंघ समिति के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ सहित प्रदेशभर की मंडियों के दाल और तेल व्यापारी इस दिन नीलामी में भाग नहीं लेंगे। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि सभी मंडी व्यापारी सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान कृषि जिंसों की बोली नहीं लगाई जाएगी।

किसानों से विशेष अपील
व्यापारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अपना माल गुरुवार को ही लेकर मंडी पहुंचे। हालांकि, समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद सामान्य रूप से जारी रहेगी। खरीद ठेकेदार बजरंग सारस्वत ने स्पष्ट किया है कि बुधवार को भी समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद अनवरत जारी रहेगी।

किसानों और व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि इस मुद्दे को सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights