Nature Nature

किसान केसरी डूडी के जन्मदिन पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, शहर से गांवों तक लगाए गए सैकड़ों पौधे, जीवन के खास पलों में पौधरोपण का किया आह्वान

Nature

समाचार गढ़, 1 जुलाई 2025 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान केसरी रामेश्वरलाल डूडी के जन्मदिन पर मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित भाव के साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव-ढाणियों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीसीसी सदस्य और कांग्रेस नेता हरिराम बाना की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर युवाओं और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर डूडी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

बाना ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों — जन्मदिन, वर्षगांठ, या अन्य महत्वपूर्ण दिन — पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि बढ़ते वैश्विक तापमान का सीधा प्रभाव अब हर जीव-जंतु और मानव जीवन पर दिखाई देने लगा है, ऐसे में पौधरोपण एक जरूरी कदम बन गया है।

बाना ने संत कर्माबाई बालिका छात्रावास सहित कई गांवों — बेनीसर, दुसारना, उदरासर, तोलियासर, गुसाईंसर, लिखमीसर उत्तरादा, समंदसर, लोढेरा, बींझासर, जालबसर, कल्याणसर, दुलचासर, रिड़ी, धोलिया, कितासर, सुरजनसर और लाखनसर — में पौधारोपण कार्यक्रमों में भाग लिया। इन आयोजनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने प्रिय नेता के जन्मदिन को हरियाली के साथ मनाया।

Related Posts

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटनसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए…

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी कोराजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा।तेजसिंह जोधा, कृष्णा कुमारी, प्रेम और पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ को किया जाएगा पुरस्कृत। समाचार गढ़, बीकानेर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights