Nature Nature

60 हजार जैन युवाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्रीडूंगरगढ़ शाखा की सार संभाल की

Nature


श्रीडूंगरगढ़ के युवा जागरूक और सक्षम है: राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा

समाचारगढ़ 16 अक्टूबर 2024 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में जैन तेरापंथ समाज के 60हजार युवाओं का नेतृत्व करने वाले संगठन अखिल भारतीय तेरापन्थ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा संस्थाओं के सार-संभाल के क्रम में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़ में स्थानीय तेरापन्थ युवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा के नेतृत्त्व में युवाओं सहित सभा, महिला मंडल, अणुव्रत समिति के सदस्यों और समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा का स्वागत सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साध्वी सेवा केंद्र में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री के दर्शन का लाभ लिया और वयोवृद्ध साध्वियों के दर्शन कर मंगलपाठ का श्रवण किया। तत्पश्चात युवा साथियों की एक बैठक में युवाओं को अपने प्रेरणादायक संबोधन में रमेश डागा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ एक सक्रिय परिषद है जो संघ और संगठन के प्रत्येक कार्यों में जागरूकता रखते हुए निष्पादित करती है। उन्होंने कहा कि युवा तेयुप की स्थायी प्रवृत्तियों पर फोकस करते हुए उनके संचालन का प्रयास करे और ऐसे कार्य करे कि संघ की गरिमा, स्थान की गरिमा बढ़े। बैठक की शुरुआत मंगलाचरण से हुए। अध्यक्ष मनीष नौलखा ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि जिस प्रकार सीप बारिश की बूंद का इंतजार करती है वैसे ही तेयुप शाखा को अपने राष्ट्रीय नेतृत्त्व के आगमन का इंतजार रहता है। आपके आगमन से संस्था के युवाओं को नई ऊर्जा का सम्प्रेषण होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ समागत राष्ट्रीय संगठन के पीयूष लूणिया, ललित राखेचा, विजेंद्र छाजेड़ और मनीष बाफना ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में सभा के कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया, सहमंत्री अम्बिका डागा, तेयुप मंत्री अमित बोथरा, महेंद्र मालू, मीडिया प्रभारी राजू हिरावत, संजय बरड़िया सहित अनेकों समाज के लोग मौजूद रहे।

तुलसी सेवा संस्थान नाम के अनुरूप सेवा कार्य में कटिबद्ध
श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने तुलसी सेवा संस्थान द्वारा संचालित अस्पताल का अवलोकन किया। इस दौरान प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने अस्पताल में संचालित चिकित्सा गतिविधियों की जानकारी दी। डागा ने संचालित उपक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि तुलसी सेवा संस्थान अपने नाम के अनुरूप चिकित्सा के क्षेत्र में सेवारत है जो सात्त्विक गौरव की बात है। इस दौरान डॉ. एनपी मारू ने चिकित्सा के बारे में जानकारी दी और योग प्रशिक्षक ओम कालवा ने योग प्रशिक्षण कक्षाओं की जानकारी दी

Related Posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights