Nature Nature

गंध आते ही सवार हुए सतर्क, कार से उतरते ही लगी आग, चारों की जान बची

Nature

समाचार गढ़, 12 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। सोमवार रात कस्बे के कालूबास से निकले चार लोगों की कार में बीदासर रोड पर सालासर स्टैंड के पास बड़ा हादसा टल गया। सफर के दौरान कार में अचानक जलने जैसी गंध आने पर चालक ने तुरंत वाहन रोका और सभी सवारों को नीचे उतार दिया। जैसे ही चारों ने कार से दूरी बनाई, उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। कार में चालक 34 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र भैरासिंह राजपूत, 37 वर्षीय श्रीभगवान और ओमप्रकाश पुत्र गणेशमल सोमाणी निवासी गेडाप (सुजानगढ़), तथा बजरंगलाल पुत्र राधाकिशन सोमाणी निवासी सोनियासर शिवदान सिंह सवार थे। गाड़ी अग्रवाल फूड प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर के नाम से रजिस्टर्ड है। घटना की सूचना पर पुलिस का गश्ती दल और दमकल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हादसे के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया। समय पर सतर्कता बरतने से चारों सवारों की जान बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

  • Related Posts

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक स्पष्टता नहीं होने पर राजनीतिक सवाल उठने लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के…

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। पाकिस्तान में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की कथित प्रांतीय विभाजन योजना को लेकर सियासी और सामाजिक विरोध तेज हो गया है। पंजाब, सिंध,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights