Nature Nature

एक दो तीन चार पूनरासर बाबे री जय जयकार के साथ बिग्गा से पैदल यात्री संघ हुआ रवाना ,झोरड़ा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Nature

समाचार गढ़ 9 सितम्बर 2024श्री डूंगरगढ़ बिग्गा से बनवारी जंवरिया एवं झोरड़ा धाम से समाचार गढ़ की विशेष रिपोर्ट हाथ में लाल ध्वजा लिए पैरो में घुंघरू बांधे जुबां पर वीर बजरंगी का जयकारा लगाते हुए आज सुबह श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव से सुखी संघ पूनरासर बाबे के धोक लगाने के लिए रवाना हुआ ।संघ के सदस्यों ने गांव के बजरंगबली के मंदिर में पूजा अर्चना कर जुलूस के साथ गांव से रवाना हुए।संघ में युवा, बूढ़े, महिला, बच्चे सभी शामिल हैं।संघ को पुजारी ने ध्वजा सौंपते हुए वीर बजरंगबली के जयकारों के साथ रवाना किया।इसी प्रकार आज शाम को सिंधी कॉलोनी श्री डूंगरगढ़ से पूनरासर धाम के लिए रवाना होगा ।पूनरासर धाम पर दूर दराज से भक्तो का पहुंचना अनवरत जारी है।
दूसरी ओर नागौर जिले में स्थित बाबा हरिराम जी महाराज के झोरड़ा धाम में तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा।यहां दूर दराज से भक्तो का पहुंचना जारी है।धोक लगाने के लिए बाबा के भक्त घंटों लाइन में खड़े होकर दर्शन कर रहे हैं।यहां भक्तो की लंबी कतारें देखी जा रही है।श्रद्धालुओ ने बाबा हरिराम जी महाराज के दरबार में धोक लगाकर सुख समृद्धि एवं जहरीले जानवरो से रक्षा की कामना की ।तीन दिवसीय मेले का शाम को समापन होगा ।

बिग्गा गांव से पूनरासर के लिए रवाना हुआ सुखी संघ जयकारों से गूंज उठा वातावरण ।फोटो बनवारी लाल
नागौर जिले के झोरड़ा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।भक्तो ने कतारबद्ध होकर किए दर्शन मांगी मन्नत ।

Related Posts

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights