Nature Nature

आंधी बारिश का दौर फिर से शुरू, राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के साथ ही एक बार फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार देर रात हनुमानगढ़ के भादरा, चूरू के सरदारशहर और बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम केंद्र के अनुसार, आज भी जयपुर सहित 10 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है।

रविवार को राजस्थान के तमाम शहरों में गर्मी ने परेशान किया। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, गंगानगर, बीकानेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस कम था। अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। यहां कल तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आज जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू और बीकानेर के जिलों का मौसम बदल सकता है। इन जिलों में दोपहर बाद 30 से 40 किमी. स्पीड तक आंधी चल सकती है। इसके साथ आसमान में बादल छा सकते है और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

  • Related Posts

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। गोवा की राजधानी पणजी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शन…

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Pakistan Army News: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया गया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights